ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। विद्युत उपमंडल अर्की ने क्षेत्र के सभी बिजली उपभोक्ताओं, विशेषकर स्मार्ट मीटर धारकों से लंबित बिजली बिल शीघ्र जमा करवाने की अपील की है। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल अर्की ई. नीरज कुमार कतना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है, वे 6 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से बिल जमा करवा दें।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार निर्धारित तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बिना किसी अतिरिक्त सूचना के स्वतः विच्छेदित कर दी जाएगी। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि जब तक बकाया बिल का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जाएगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से भविष्य में भी बिजली बिल नियत तिथि से पहले ऑनलाइन अथवा विद्युत उपमंडल कार्यालय में जमा करवाने का आग्रह किया है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
सहायक अभियंता ई. नीरज कुमार कतना ने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिल भुगतान कर विभाग का सहयोग करने की अपील की है।





