आदर्श ग्राम ग्याना में एचपी शिवा प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, 21 हेक्टेयर भूमि पर होगा फलदार पौधों का रोपण

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- आदर्श ग्राम पंचायत ग्याना के आदर्श ग्राम ग्याना में एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत बागवानी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। परियोजना के अंतर्गत 21 हेक्टेयर भूमि पर विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे लगाए जाने के लिए उद्यान एवं बागवानी विभाग तथा जल शक्ति विभाग के सहयोग से भूमि का चयन और चिन्हांकन कर लिया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आगामी दिनों में पौधारोपण का कार्य शुरू कर इसे पूर्ण किया जाएगा।


इस महत्वाकांक्षी परियोजना को सफल बनाने में गांव के किसानों और बागवानों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। क्षेत्र के लोग इस योजना को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मान रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एचपी शिवा प्रोजेक्ट के माध्यम से फलदार पौधों की खेती को बढ़ावा मिलेगा, जिससे भविष्य में किसानों और बागवानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।


परियोजना को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय एचपी शिवा प्रोजेक्ट कमेटी के सदस्यों ने विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उद्यान एवं बागवानी विभाग तथा जल शक्ति विभाग का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि यह परियोजना क्षेत्र में बागवानी को नई पहचान देने के साथ-साथ स्वरोजगार और आर्थिक समृद्धि के नए अवसर भी पैदा करेगी।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page