ग्राम पंचायत संघोई के मलावन गांव में राजीव गांधी वन संवर्द्धन योजना पर जागरूकता बैठक आयोजित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज –  उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत संघोई के अंतर्गत गांव मलावन में राजीव गांधी वन संवर्द्धन योजना के संदर्भ में हरिजन कल्याण समिति द्वारा जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वन विभाग से पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की।


इस अवसर पर बीओ दानोघाट गायत्री देवी, वनरक्षक अंजना देवी तथा वनरक्षक संजय कुमार ने योजना के उद्देश्यों एवं पौधारोपण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।


बैठक में उपस्थित लोगों ने योजना की सराहना करते हुए पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की सहमति जताई।
कार्यक्रम में हरिजन कल्याण समिति गांव मलावन के अध्यक्ष चुन्नीलाल बंसल, सहसचिव काशीराम, सदस्य योगेश कुमार, दिवेश कुमार एवं हंसराज उपस्थित रहे। इसके अलावा महिला मंडल की सचिव हेमलता, सदस्य रीता देवी, दयावती और लीलावती तथा युवक मंडल के अध्यक्ष पुनीत बंसल भी बैठक में मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page