ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- विकासखंड कण्डाघाट के तहत आने वाली ग्राम पंचायत सतडोल के प्लास्टा गांव में 18 मई से 24 मई तक भव्य श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी श्री हरि सेवा धाम के प्रेस सचिव डी.डी. कश्यप ने दी।

उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का आयोजन सुमना कश्यप, पत्नी स्वर्गीय अजीत कश्यप द्वारा करवाया जा रहा है। कथा के दौरान कथावाचक श्रीहरि जी महाराज अपने मधुर प्रवचनों से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे।

डीडी कशयप ने बताया कि 18 मई को मां ज्वाला की पवित्र ज्योत गांव में लाई जाएगी, जिसके साथ ही धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। वहीं सायंकाल श्रीमद भागवत कथा ग्रंथ एवं कथावाचक श्रीहरि जी महाराज का भव्य स्वागत करते हुए कलश यात्रा निकाली जाएगी।

कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा का लाभ उठाने की अपील की है।




