हिमाचल अकैडमिक स्कूल बाहवां में छात्र परिषद चुनाव, निशांत बने हेड बॉय व याशिका शुक्ला हेड गर्ल

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- हिमाचल अकैडमिक स्कूल बाहवां में छात्र परिषद के चुनाव बड़े उत्साह और जोश के साथ आयोजित किए गए। इस चुनाव में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने का एक बेहतरीन अवसर प्राप्त किया।


स्कूल परिसर में हेड बॉय और हेड गर्ल पद के लिए मतदान हुआ। जिसमें विभिन्न कक्षाओं के योग्य छात्रों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की। उम्मीदवारों ने अपने-अपने विचार, योजनाएं और स्कूल के विकास के लिए प्रस्ताव विद्यार्थियों के सामने रखे। मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रही। छात्रों ने जिम्मेदारी के साथ अपने मत का प्रयोग किया। शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन ने भी इस प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


चुनाव परिणाम में निशांत ने 84 व याशिका शुक्ला ने 96 मत हासिल किए । विद्यालय प्रबंधन ने विजेता हेड बॉय निशांत और हेड गर्ल याशिका शुक्ला को बधाई दी। स्कूल प्रशासन ने आशा व्यक्त की कि चुने गए प्रतिनिधि विद्यालय के अनुशासन, गतिविधियों और छात्रों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। यह चुनाव छात्रों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page