कुनिहार के बी.एल स्कूल में जल पखवाड़ा संपन्न, विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज : बी.एल सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल, कुनिहार में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लायन इको क्लब के तत्वावधान में जल पखवाड़ा उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना और इसके महत्व से अवगत कराना था।


लायन इको क्लब प्रभारी दिनाक्षी ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों ने पूरे पखवाड़े में बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता, शपथ ग्रहण, पेंटिंग प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी तथा कविता पाठ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।
भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जल संकट, उसके कारणों और समाधान पर अपने विचार रखे, जबकि पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से जल बचाने का संदेश आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रश्नोत्तरी ने विद्यार्थियों के ज्ञान का परीक्षण किया और कविता पाठ ने सभी को भावुक एवं प्रेरित किया।


कार्यक्रम के दौरान प्रभारी दिनाक्षी ठाकुर ने जल संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। वहीं विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने भी अपने विचार रखते हुए जल के महत्व को समझाया और सभी को जल बचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।


इस जल पखवाड़ा के माध्यम से विद्यार्थियों में जल के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई। अंत में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा सभी को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
“जल है तो कल है” के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page