ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज : हरिजन कल्याण समिति क्षेत्र अर्की द्वारा ग्राम पंचायत रोहांज-जालाणा के गांव गरेड़ा में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चेतना शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद भाटिया ने की। इस अवसर पर हरिजन सेवक संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष चुन्नीलाल बंसल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों पर चलने और समाज को एकजुट रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में हरिजन सेवक संघ के महासचिव प्रेमचंद धीमान, सूचना प्रभारी नरपत राम तथा हरिजन कल्याण समिति शाखा ग्राम पंचायत चइंयाधार के अध्यक्ष राजकुमार ने भी अपने विचार रखते हुए लोगों को संगठित एवं एकजुट होने के लिए प्रेरित किया।

अंत में हरिजन कल्याण समिति शाखा ग्राम पंचायत जालाणा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें चमन लाल को अध्यक्ष तथा बलराज को महासचिव सर्वसम्मति से चुना गया।
कार्यक्रम में नारायण दास, बलदेव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।





