महाकाली मैक्सी-टैक्सी यूनियन अर्की की बैठक, 15 मई तक शुल्क जमा करने का आग्रह

दैनिक हिमाचल न्यूज, अर्की: द महाकाली मैक्सी-टैक्सी ऑपरेटर यूनियन अर्की की विशेष बैठक यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान नरेंद्र ठाकुर ने की।
बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने यूनियन के आय-व्यय पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही मासिक शुल्क को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रधान नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि यूनियन के कुछ सदस्य काफी समय से अपना मासिक शुल्क जमा नहीं कर रहे हैं, जिसके चलते सभी सदस्यों से 15 मई तक अपना बकाया शुल्क जमा करवाने का आग्रह किया गया।


उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल शीघ्र ही पूर्ण होने वाला है और नई कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। ऐसे में सभी सदस्यों से समय पर शुल्क जमा कर सहयोग करने की अपील की गई, ताकि यूनियन की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।
इस अवसर पर यूनियन के कोषाध्यक्ष रतनचंद सहित शशिपाल शर्मा, भीमचंद, शुभम, विकास, जोगेंद्र सिंह कौशल और हरीश समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page