बातल स्कूल में किशोर स्वास्थ्य दिवस आयोजित, काउंसलर सुरक्षा परमार ने विद्यार्थियों को दी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जानकारी

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय बातल में खंड चिकित्सा अधिकारी डा० मुक्ता रस्तोगी के निर्देशानुसार किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्याध्यापक तेजेंदर शर्मा ने की।


इस अवसर पर नागरिक चिकित्सालय अर्की से किशोर स्वास्थ्य काउंसलर सुरक्षा परमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रही। उन्होंने विद्यार्थियों को चिकित्सालय में मिलने वाली काउंसलिंग सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। काउंसलर ने किशोरों के समग्र विकास और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के छह मुख्य घटकों पर विस्तार से चर्चा की।


उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित आहार लेने, मोबाइल का सीमित एवं सकारात्मक उपयोग करने, नशीले पदार्थों से दूर रहने, जंक व फास्ट फूड से बचने, तनाव प्रबंधन के उपाय अपनाने तथा ओवरथिंकिंग से बचने की सलाह दी। साथ ही सभी विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
काउंसलर ने विद्यार्थियों को एचपीवी के बारे में भी जागरूक किया और इसके फायदों की जानकारी दी।


कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता तथा कनिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आशा कार्यकर्ता सुनीता देवी व सुनीता बंसल का विशेष योगदान रहा। उन्होंने विद्यार्थियों के पंजीकरण के साथ-साथ उनका कद व ऊंचाई मापने में भी सहयोग किया।
इस अवसर पर देवेश,पंकज, अखिलेश, रवी,नीरज,गीता, मीना सहित अन्य अध्यापक एवं अध्यापिकाएं भी उपस्थित रहे ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page