बवासी विद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया पृथ्वी दिवस, छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बवासी में 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न इंटर हाउस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें छात्रों ने पृथ्वी, पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति शपथ ली। इस दौरान नालंदा सदन की छात्रा हिमानी ने पृथ्वी दिवस के महत्व एवं इसकी आवश्यकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए।


इसके उपरांत कविता-पाठ, पोस्टर एवं नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विद्यालय के चारों सदनों—नालंदा, तक्षशिला, वल्भी एवं विक्रमशिला के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या शचि ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और दैनिक जीवन में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page