अर्की के रौड़ी गांव के शुभम चौहान ने टीजीटी नॉन मेडिकल परीक्षा में  प्रदेश में 5वां स्थान हासिल कर बढ़ाया मान

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग द्वारा घोषित टीजीटी नॉन मेडिकल परीक्षा परिणाम में अर्की उपमण्डल की ग्राम पंचायत खनलग के गांव रौड़ी निवासी शुभम चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश भर में 5वां स्थान हासिल कर अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शुभम चौहान पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहे हैं और उन्होंने अपनी मेहनत व लगन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।


शुभम चौहान की माता सुनीता चौहान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है।
शुभम की इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर है तथा लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page