मांजू विद्यालय में हर्सोल्लास के साथ मनाया गया पृथ्वी दिवस

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांजू में प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा की अध्यक्षता में पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विद्यालय के मीडिया प्रभारी कपिल भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पृथ्वी दिवस के महत्व पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए तथा भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 67 छात्र उपस्थित रहे, जबकि प्रतियोगिता में 13 से 15 छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।


इस मौके पर कपिल भारद्वाज ने विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस के महत्व की विस्तृत जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण, पेड़-पौधों की उपयोगिता और पृथ्वी को सुरक्षित रखने के उपायों के बारे में जागरूक किया।


इसके साथ ही विद्यालय में लीगल सर्विसेज के माध्यम से एक ऑनलाइन बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। इस इंटरैक्टिव सत्र में विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से सीधे प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।


कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक ज्योतिका कौशल, निरुपमा, अरुणा गुप्ता, रभा, चंद्रशेखर, दिनेश, प्रेमलाल, हिमंत कुमार, रविंद्र, चेतराम सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page