ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अर्की कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पशु मित्र नीति-2025 के तहत उपमंडल अर्की के अंतर्गत पशु चिकित्सा संस्थानों में पशु मित्र के 5 पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए कुल 87 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 42 पुरुष, 33 महिला और 12 दोहरे आवेदन शामिल हैं।

डॉक्टर देवराज शर्मा (वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, उपमंडलीय पशु चिकित्सालय अर्की) ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में सभी पात्र अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 17 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को महाराजा पद्म सिंह मेमोरियल स्टेडियम, कुनिहार में आयोजित की जाएगी।
निर्धारित मानकों के अनुसार पुरुष अभ्यर्थियों को 5000 मीटर की दौड़ 30 मिनट में तथा महिला अभ्यर्थियों को 1500 मीटर की दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी होगी। महिला अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे और पुरुष अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे रिपोर्टिंग के लिए उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है।

डॉक्टर देवराज शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों को अपने साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र लाना होगा तथा शारीरिक परीक्षा से पूर्व स्थल पर पंजीकरण करवाना आवश्यक होगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि और समय पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को अनुपस्थित माना जाएगा और उन्हें कोई अन्य अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।
डॉक्टर देवराज शर्मा ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 01796-220543 पर संपर्क कर सकते हैं।





