ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- हरिजन सेवक संघ हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चुन्नीलाल बंसल की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण एवं युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह से उनके निवास स्थान होली लॉज में भेंट की।

इस दौरान उन्हें शालाघाट के समीप विश्वकर्मा मंदिर परिसर में 14 अप्रैल 2026 को हरिजन कल्याण समिति क्षेत्र अर्की के सौजन्य से आयोजित होने वाले बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।

जानकारी देते हुए हरिजन सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चुन्नीलाल बंसल ने बताया कि यह कार्यक्रम हरिजन कल्याण समिति क्षेत्र अर्की द्वारा आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन भी दिया है।

इस अवसर पर हरिजन सेवक संघ जिला सोलन के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग, मीडिया प्रभारी राजेंद्र कुमार, हरिजन कल्याण समिति क्षेत्र अर्की के अध्यक्ष कैलाश चंद भाटिया तथा महासचिव संतराम पंवर भी उपस्थित रहे।




