जिला बिलासपुर के आईटीआई बरठीं में एनडीआरएफ की प्रैक्टिकल कार्यशाला, प्रशिक्षुओं को सिखाए आपदा से बचाव के गुर

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज : राजकीय आईटीआई बरठीं, तहसील झंडूता जिला बिलासपुर में एनडीआरएफ की टीम द्वारा एक प्रैक्टिकल कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस दौरान प्रशिक्षुओं को विभिन्न प्रकार की आपदाओं के समय खुद को सुरक्षित रखने और रेस्क्यू करने के तरीकों की जानकारी दी गई।


कार्यशाला में एनडीआरएफ टीम ने आपदा प्रबंधन से जुड़ी अहम जानकारियां साझा करते हुए बताया कि एनडीआरएफ की स्थापना वर्ष 2006 में आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य करना है।


इस दौरान प्रशिक्षुओं को विभिन्न परिस्थितियों में किए जाने वाले बचाव कार्यों का अभ्यास भी करवाया गया, जिससे उन्हें वास्तविक हालात में कार्य करने की समझ विकसित हो सके।
कार्यक्रम में संस्थान के प्रधानाचार्य सहित सभी स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस प्रकार की कार्यशालाओं को विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी बताया।
यह जानकारी अरुण शर्मा, इंस्ट्रक्टर इलेक्ट्रिशियन, राजकीय आईटीआई बरठीं द्वारा साझा की गई।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page