हि.प्र. राज्य पेंशनर्ज कल्याण संगठन अर्की इकाई ने किरपा राम वर्मा के निधन पर जताया शोक

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज : हि.प्र. राज्य पेंशनर्ज कल्याण संगठन की अर्की इकाई ने संगठन के वरिष्ठ सदस्य किरपा राम वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इकाई के प्रधान कृष्ण सिंह चौहान तथा संगठन के समस्त सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।


इस संबंध में महासचिव राजेन्द्र कुमार शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि किरपा राम वर्मा संगठन के वरिष्ठ और सम्मानित सदस्य थे। उनके निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी सदस्य इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page