प्रबंध निदेशक व महाप्रबंधक से मिला प्रतिनिधिमंडल, समस्याओं से कराया अवगत

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज : हरिजन सेवक संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष चुन्नीलाल बंसल, जिला सोलन के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग, हरिजन कल्याण समिति क्षेत्र अर्की के अध्यक्ष कैलाश चंद भाटिया तथा हरिजन सेवक संघ क्षेत्र अर्की महिला शक्ति की अध्यक्ष मीरा देवी और महासचिव खेमलता ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम हिमाचल प्रदेश के प्रबंध निदेशक यादव और महाप्रबंधक अजय राघव से भेंट की।


प्रतिनिधिमंडल में सूरजपुर पंचायत के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार भी शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आ रही विभिन्न समस्याओं और दिक्कतों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया तथा उनके शीघ्र समाधान की मांग की।


प्रतिनिधियों ने कहा कि निगम की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सही ढंग से पहुंचे, इसके लिए जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है। उन्होंने संबंधित मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई की भी मांग उठाई।
प्रबंध निदेशक अजय कुमार यादव और महाप्रबंधक अजय राघव ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि संबंधित मामलों में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और लोगों को राहत प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page