ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- हिन्दू जागृति मंच अर्की द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सनातन नव वर्ष के आयोजन को लेकर अर्की नगर में प्रभात फेरी निकाली गई व सनातन नव वर्ष का स्वागत धूमधाम से किया गया। इस दौरान नए बस अड्डे के समीप भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया तथा हलवा-चने का प्रसाद बनाकर भक्तों में वितरित किया गया।

मंच के महासचिव विजय भारद्वाज ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सनातन नव वर्ष का स्वागत बड़ी धूमधाम के साथ किया गया। उन्होंने बताया कि मंच द्वारा स्थानीय समाज के सहयोग से पिछले 29 वर्षों से विक्रमी संवत् का स्वागत किया जा रहा है। इस दौरान स्थानीय निवासी अपने घरों और बाजार में ॐ की ध्वज पताका लगाकर, प्रभात फेरी, मां भगवती पूजन, हलवा चने प्रसाद वितरण,भजन संकीर्तन द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का स्वागत करते हैं तथा एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई देते हैं।

मंच ने सभी नगर एवं क्षेत्र वासियों को नववर्ष व चैत्र नवरात्रों की बधाई दी । उन्होंने बताया कि प्रसाद वितरण का शुभारंभ मुटरू महादेव मंदिर के बाबा प्रेम गिरी जी महाराज व लुटरु महादेव मन्दिर के बाबा ने हेमन्त भारती जी ने किया ।

इस दौरान 51 किलो सूजी से बने हलवे व चनों का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष योगेश वर्मा,हेमंत शर्मा,नवीन गुप्ता,गगन चतुर्वेदी, भूषण वर्मा ,हेमेंद्र गुप्ता, रोशन लाल वर्मा,दिनेश शर्मा,नोजु गुप्ता, संदीप गुप्ता , शुभम गुप्ता, संजय कुमार ,आशीष शर्मा, हितेश गुप्ता, धर्मेंद्र ठाकुर, रामलीला क्लब अर्की के प्रधान एवं सदस्य व मां भगवती संकीर्तन मंडल की सभी महिलाओं सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।






