अर्जुन खेल मैदान शालाघाट में कॉन्ट्रैक्टर प्रीमियर लीग का आगाज, आशीष कौशल ने किया शुभारंभ

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज : उपमंडल अर्की के अर्जुन खेल मैदान शालाघाट में कॉन्ट्रैक्टर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि आशीष कौशल (सरकारी ठेकेदार) द्वारा किया गया।

इस प्रतियोगिता में पंचायत स्तर की टीमों के साथ दो बाहरी हिमाचली खिलाड़ियों को भी खेलने का अवसर दिया जा रहा है, जिससे प्रतियोगिता और भी रोमांचक बन गई है।
मुख्य अतिथि आशीष कौशल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने तथा खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवन की दिशा में प्रेरित करते हैं।


प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मुकाबलों में पहला मैच शार्प शूटर सानन और कालीहट्टी के बीच खेला गया, जिसमें कालीहट्टी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम किया। दूसरा मुकाबला मियांपुर अर्की और जाबरी किंग के मध्य खेला गया, जिसमें जाबरी किंग की टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं तीसरा मुकाबला सूरजपुर और समोग के बीच खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण यह मैच रद्द करना पड़ा।
आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने मुख्य अतिथि आशीष कौशल द्वारा अर्की क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए सामाजिक कार्यक्रमों में उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर ठेकेदार यूनियन अर्की के अध्यक्ष सुरेश पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ आयोजन समिति के सदस्य राजेंद्र रावत, राकेश वर्मा, निखिल शर्मा, दीपेश गुप्ता, मनोज चंदेल, जिनेश, जितेंद्र, हिमांशु, महेश, गौरव ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page