सूरजपुर पंचायत में रक्तदान शिविर आयोजित, 35 यूनिट रक्त एकत्रित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज : उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत सूरजपुर के महिला मंडल भवन सुसाये में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बार एसोसिएशन अर्की के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ बार एसोसिएशन अर्की के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता जोगेंद्र ठाकुर तथा अधिवक्ता भीम सिंह ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।


शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान किया। इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल शिमला की चिकित्सकों की टीम द्वारा कुल 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।


मुख्य अतिथि भूपेंद्र शर्मा ने लोगों से रक्तदान के महत्व को समझते हुए अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकता है।


आयोजनकर्ता पूर्व वार्ड सदस्य नीम चंद ठाकुर ने महिला मंडल सुसाये और युवक मंडल सुसाये का इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर पूर्व पंचायत प्रधान ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व उपप्रधान राजू ठाकुर, पूर्व वार्ड सदस्य नीम चंद, नरेश शर्मा, राम लाल शर्मा, संदीप, हरी चंद, उमेश शर्मा, निशात, तिलक शर्मा, देवराज शर्मा, पवन शर्मा, मदन शर्मा सहित महिला मंडल सुसाये के सदस्य और क्षेत्र के अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page