ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर के छात्र सुमित कुमार ने नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा में जिला सोलन में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के डीपीई राजकुमार पाल ने जानकारी देते हुए बताय के सुमित ने इस परीक्षा में 113 अंक प्राप्त किए हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रदेशभर में आयोजित एनएमएमएस परीक्षा में जिला सोलन के 69 विद्यार्थियों का मेरिट के आधार पर चयन हुआ है। पाल ने बताया कि इस छात्रवृत्ति के तहत सुमित कुमार को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार, समस्त विद्यालय स्टाफ तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने सुमित को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।





