अर्की महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अवसर पर विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और महिला सशक्तिकरण का संदेश

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- राजकीय महाविद्यालय अर्की में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला प्रकोष्ठ, रेड रिबन क्लब तथा रोवर्स एंड रेंजर्स यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या सुनीता शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।


इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सिविल अस्पताल अर्की से विजय शांडिल तथा विधि विभाग की छात्रा हिमानी भगत ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। विजय शांडिल ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए ड्रग एब्यूज़ से दूर रहने का संदेश दिया। वहीं हिमानी भगत ने महिलाओं के अधिकारों, समानता और समाज में उनकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए महिला सशक्तिकरण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।


इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सुनीता शर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति हमेशा सजग रहना चाहिए ताकि वे एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें।


इस मौके पर कॉलेज वुमेन सेल की समन्वयक डॉ. पूजा कश्यप, रेड रिबन क्लब के समन्वयक प्रो योगेश कुमार तथा रोवर्स एंड रेंजर्स यूनिट की समन्वयक प्रो सुमन कुमारी तथा अधीक्षक ग्रेड 1 जितेन्द्र कुमार सहित अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में महिलाओं के सम्मान, समानता और सामाजिक जागरूकता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना था।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page