राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की के विद्यार्थियों ने किया जैविक खेती केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  उपमंडल मुख्यालय स्थित राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की के कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने प्री-वोकेशनल योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत चम्यावल के सुझायला गांव में सुभद्रा कंवर के जैविक खेती केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को जैविक उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया, प्राकृतिक खादों के उपयोग तथा पर्यावरण-अनुकूल खेती के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।


भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने प्रत्यक्ष रूप से जैविक खेती की कार्यप्रणाली को समझा और यह जाना कि रासायनिक उर्वरकों के बिना भी किस प्रकार स्वस्थ एवं गुणवत्तापूर्ण फसलों का उत्पादन किया जा सकता है।


विद्यालय के प्रधानाचार्य राज कुमार गौतम ने बताया कि इस प्रकार के एक्सपोज़र विज़िट विद्यार्थियों को विभिन्न व्यवसायों और करियर विकल्पों से परिचित कराते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण “वोकल फॉर लोकल” की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की सोच विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page