ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज– उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत भूमती के चुनाड़ में शिवा परियोजना के कार्यों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक ग्राम पंचायत प्रधान योगेश गौतम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बागवानी विभाग के निदेशक देवेंद्र ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान के सदस्यों ने और ग्रामीणों ने शिवा परियोजना के लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई। इस पर बागवानी विभाग के निदेशक ने आश्वस्त किया कि परियोजना के सभी शेष कार्य 1 फरवरी 2026 तक पूर्ण कर दिए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए, ताकि किसानों और बागवानों को योजना का सीधा लाभ मिल सके। निदेशक ने कहा कि शिवा परियोजना प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य बागवानी को सशक्त बनाना और किसानों की आय में वृद्धि करना है।

परियोजना के सफल क्रियान्वयन से क्षेत्र के बागवानों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। बैठक में जिला समन्वयक देवेंद्र अत्रि, एसएमएस कुनिहार, जल शक्ति विभाग के एसडीओ विनय गौतम, जेई जगत राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा लेखराम शर्मा, शंकर लाल जोशी, केशवराम, जीयालाल, पंकज, हुकमचंद, बलदेव, परमानंद सहित कई ग्रामीणों ने भाग लिया।
ग्रामीणों ने बैठक में अपनी समस्याएं और सुझाव रखे, जिन पर अधिकारियों ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक के अंत में सभी ने आपसी समन्वय से शिवा परियोजना को सफल बनाने का संकल्प लिया।




