ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- आस्था कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कुनिहार (बीएड कॉलेज) में प्रथम व द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं द्वारा फ्रेशर पार्टी एवं नववर्ष समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन मुकेश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

कॉलेज के प्रवक्ता जयपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम को दो चरणों में आयोजित किया गया। प्रथम चरण में मुख्य आकर्षण मॉडलिंग रही, जिसमें राहुल को मिस्टर फ्रेशर व शामा को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं केशव और पल्लवी को फर्स्ट रनरअप, विवेक को मिस्टर पर्सनैलिटी तथा यशिता को मिस परसोना का खिताब प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। आरची एवं ग्रुप द्वारा बॉलीवुड नृत्य, पारुल एवं ग्रुप द्वारा पहाड़ी गिद्दा, शायना एवं ग्रुप द्वारा पंजाबी नृत्य तथा तन्वी रेन खुशबू द्वारा सोलो नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त दीपशिखा द्वारा कविता पाठ और केशव द्वारा सोलो गायन की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की प्रधानाचार्या किरण बाला ने सभी प्रशिक्षुओं व अध्यापकों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रवक्ता सीमा, शिवानी, रचना, संजू, कल्पना, राजन, आशीष व लवली सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।




