डाडल में नेहरू युवा केंद्र सोलन द्वारा खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत भूमती के डाडल गांव में नेहरू युवा केंद्र सोलन द्वारा खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न युवक मंडलों और महिला मंडलों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में सुभाष नेहरू युवक मंडल डाडल, नेहरू युवक मंडल सोइली, युवक मंडल भूमती, युवक मंडल जमरोटी, युवक मंडल हरथु, युवक मंडल कहड़ोग और युवक मंडल सहरोल शामिल रहे।
महिला वर्ग में डाडल, भूमती, जमरोटी और सोइली महिला मंडलों की प्रतिभागियों सहित अनेक महिलाओं ने भी सक्रिय रूप से सहभागिता की।

महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़, रस्साकशी और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं, जबकि पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़, बैडमिंटन और वॉलीबॉल के मुकाबले कराए गए।

प्रतियोगिता का शुभारंभ बीडीसी सदस्य आशा शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान महिला मंडल डाडल और भूमती की प्रधान, स्थानीय आशा कार्यकर्ता तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अपने संबोधन में आशा शर्मा ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सुभाष युवक मंडल डाडल के प्रधान तिलक राज और मुख्य सलाहकार पंकज ने भी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण की अपील की।

प्रतियोगिता दो दिवसीय रहेगी और 14 दिसंबर 2025 को संपन्न होगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे और उनका चयन आगामी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page