अर्की महाविद्यालय में संविधान दिवस पर छात्रों ने ली सवैंधानिक मूल्यों को पालन करने की शपथ

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-राजकीय महाविद्यालय अर्की में संविधान दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा ने की। इस अवसर पर राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम में राजनीति शास्त्र विभाग के प्रोफेसर यशपाल शर्मा ने भारतीय संविधान के निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर के महत्त्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों तथा उनके पालन की आवश्यकता पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना की शपथ भी दिलाई गई।

अपने संबोधन में प्राचार्या सुनीता शर्मा ने कहा कि संविधान दिवस का उद्देश्य भारतीय नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता और सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि इसी दिन वर्ष 1949 में संविधान सभा ने भारतीय संविधान के मसौदे को औपचारिक रूप से स्वीकार किया था।

डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था तथा वे भारतीय संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष के रूप में इसकी रचना में अग्रणी रहे।

कार्यक्रम का संचालन राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने संविधान की भावना को समझने और अपनाने का संकल्प लिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page