अर्की मंडल भारतीय जनता युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित, हरीश कुमार ने किए पदाधिकारियों के नाम घोषित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  भारतीय जनता युवा मोर्चा अर्की मंडल के अध्यक्ष हरीश कुमार ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा उपरांत मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने बताया कि संगठन में युवाओं की नई ऊर्जा, उत्साह और कार्य गति बढ़ाने के उद्देश्य से यह टीम गठित की गई है।

घोषित सूची के अनुसार भूपेंद्र शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है, जबकि नीतीश भारद्वाज, अक्षय ठाकुर, कुशांत और दीपक ठाकुर उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। मनीष भारद्वाज और मनोज ठाकुर को महामंत्री, वहीं हेमराज को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सचिव पद की जिम्मेदारी जय किशन, अंकुश शर्मा, सुनील कुमार, दलीप ठाकुर और नकुल ठाकुर को दी गई है। देवेंद्र कुमार को कार्यालय सचिव बनाया गया है।
अभिषेक भारद्वाज और तेजश्वर शर्मा को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है, जबकि मोहित शर्मा आईटी संयोजक व वीरेंद्र शर्मा व रिशु पंडित सह-संयोजकों के रूप में नियुक्त किए गए हैं। सोशल मीडिया संयोजक का दायित्व अशोक को सौंपा गया है, जिनके सह-संयोजक नरेश कुमार होंगे।

कार्यकारिणी सदस्यों में जगमोहन, विनोद कुमार, सक्षम जोशी, सुरेश कुमार, घनश्याम, जय किरण, भूपेंद्र, दलीप कुमार, केशव राम शर्मा, प्रदीप, दलीप भट्टी, नीलम कुमार, वैभव शर्मा और दुष्यंत शामिल हैं।

मंडल अध्यक्ष हरीश कुमार ने कहा कि नई कार्यकारिणी युवा मोर्चा के लक्ष्यों को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय रूप से प्रेरित करने के उद्देश्य से कार्य करेगा।

हरीश कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे संगठन की मर्यादा और अनुशासन का पालन करते हुए समाज में पार्टी की छवि को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page