भाजपा दाड़लाघाट मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने की विस्तार की घोषणा।
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- भारतीय जनता पार्टी दाड़लाघाट मंडल में संगठन विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां की गई हैं। यह नियुक्तियां मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जिला अध्यक्ष एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के उपरांत की हैं।

राकेश ठाकुर ने जानकारी दी कि संगठन की मजबूती और कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से दाड़लाघाट मंडल के तीन प्रमुख पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। संत राम ठाकुर (गांव कज्यारा, डाकघर दानोघाट) और नीम चंद ठाकुर (गांव भुर्जनी, डाकघर भराड़ीघाट) को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि प्रेम चंद चोपड़ा (गांव बटेड, डाकघर धुंदन) को सचिव का दायित्व सौंपा गया है।

मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन में नई ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जिसमें हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है।

उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाएगी तथा जनता की सेवा और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।



