प्रख्यात साहित्यकार अमर देव आंगिरस बातल दशहरा उत्सव में राजा राजेंद्र सिंह एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  उपमंडल अर्की के ऐतिहासिक बातल गांव में आयोजित दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्या के दौरान प्रख्यात साहित्यकार एवं शोधकर्ता अमर देव आंगिरस को राजा राजेंद्र सिंह एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी ने मंच पर उन्हें मफलर,टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट किया और बधाई दी।

इस दौरान राजपरिवार अर्की की पुत्रवधू एवं समाजसेविका मयूराक्षी सिंह भी विशेष तौर पर उपस्थित रही।उन्होंने भी अमर देव आंगिरस को शुभकामनाएं दी।


विधायक अवस्थी ने मंच पर अमर देव आंगिरस को सम्मानित करने से पहले उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया, जिससे समारोह और भी विशेष बन गया। मयूराक्षी सिंह ने बताया कि यह पुरस्कार स्वर्गीय राजा राजेंद्र सिंह की स्मृति में राजपरिवार द्वारा पिछले वर्ष आरंभ किया गया था। इसे उन हस्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और विशेषकर अर्की क्षेत्र का नाम उजागर किया हो।

मयूराक्षी सिंह ने ग्राम पंचायत बातल की प्रधान उर्मिल शर्मा और मेला समिति का भी आभार प्रकट किया, जिन्होंने यह सम्मान प्रदान करने के लिए मंच उपलब्ध कराया।

अमर देव आंगिरस का पैतृक गांव भी बातल ही है। अपने गांव में यह सम्मान पाकर उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का अवसर है।


उल्लेखनीय है कि अमर देव आंगिरस ने अपने लेखन, शोध और सांस्कृतिक रचनाओं के माध्यम से हिमाचली धर्म, संस्कृति और लोकपरंपराओं को नई पहचान दिलाई है। उन्हें पहले भी राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर पर अनेक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page