दाड़लाघाट में भाजपा मंडल की भव्य तिरंगा यात्रा, सेना के साहस को किया नमन

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज- भारतीय जनता पार्टी दाड़लाघाट मंडल द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विशेष रूप से ज़िला भाजपा उपाध्यक्ष सावित्री कश्यप उपस्थित रहीं। तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना के अदम्य साहस,बलिदान और राष्ट्र की रक्षा में उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना था।

यात्रा में क्षेत्र के संत राम,उपाध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला,महामंत्री भीम शर्मा,कोषाध्यक्ष धनी राम चौहान,सचिव महेंद्र ठाकुर,पूर्व ज़िला भाजपा सचिव राकेश गौतम,ज़िला परिषद सदस्य हीरा कौशल,भुवनेश्वरी,प्रवक्ता सुनील,आईटी संयोजक प्रेम कंवर,संयोजक मनोज गौतम,नागेंद्र,कुलदीप ठाकुर,बंटू शुक्ला,नरेंद्र और राम सिंह शामिल रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page