अर्की विधानसभा क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु का बजट

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने अपने कार्यकाल का तीसरा बजट विधानसभा में पेश किया है, जिसमें अर्की विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।

इस बजट की सराहना करते हुए दाड़लाघाट इकाई के कांग्रेस नेता वेद प्रकाश शुक्ला,जगदीश ठाकुर,मोहन सिंह ठाकुर,लाला शंकर दास अरोड़ा,मनोज गौतम,अनिल गुप्ता,जय सिंह ठाकुर,तिलक गौतम,प्रेम केशव,कमलेश गौतम,दीपक गजपति,जय शर्मा,सोहनलाल ठाकुर,बसंत लाल,मेहर चंद ठाकुर,बाबूराम शर्मा,जयदेव,मनसाराम,प्रेम ठाकुर,विद्यासागर ठाकुर,ऋषि राज गांधी,विद्या सागर शर्मा और पवन ठाकुर ने कहा कि यह बजट अर्की विधानसभा क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के इस बजट से अर्की विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट न केवल अर्की विधानसभा क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देगा,बल्कि पूरे प्रदेश के विकास को भी नई गति प्रदान करेगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page