भाजपा जयनगर मंडल की नई कार्यकारिणी गठित, संगठन विस्तार को नई दिशा

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज – भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की जयनगर मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया है। विधानसभा अर्की के अंतर्गत आने वाले इस मंडल में अध्यक्ष राजेश महाजन ने शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श कर कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए नई टीम का गठन किया गया है, जो भाजपा की नीतियों को प्रभावी रूप से जनता तक पहुंचाएगी।

कार्यकारिणी में जय गोपाल शर्मा, कमलेश, राम स्वरुप वर्मा और मस्तराम को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नरेश ठाकुर और राजकुमार को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि रमेश ठाकुर कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। सचिव पद पर रमेश नंदा, निशा रघुवंशी, चन्द्रशेखर शर्मा, इंदु कौशल और अंजना शर्मा को नियुक्त किया गया है।

मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी यशपाल को सौंपी गई है, जबकि प्रवक्ता की भूमिका मनोज ठाकुर निभाएंगे। कार्यालय सचिव मस्तराम होंगे। आईटी विभाग में हेमराज शर्मा को संयोजक और मुकेश कुमार को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी संजीव कुमार को दी गई है, जबकि सह-संयोजक के रूप में विकास ठाकुर कार्य करेंगे।

राजेश महाजन ने बताया कि संगठन में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी। स्थाई आमंत्रित सदस्यों के रूप में रत्न सिंह पाल, गोविन्द राम, भगत सिंह, बाबू राम, नरेश ठाकुर, हरिराम, हरदेव और रिखी राम को शामिल किया गया है।

विशेष आमंत्रित सदस्यों में सुरेन्द्र, विनोद कुमार सोनी, कलीराम, वीरेंद्र कुमार, पूनम, देवेन्द्र राणा, नन्द लाल, ओम प्रकाश, करताल ठाकुर, प्रेम सागर, भाग सिंह, हरी किशन, बाबू राम और अमर सिंह सोनी को नियुक्त किया गया है।

कार्यकारिणी सदस्यों में जयदेई, दाता राम, लता देवी, सिकंदरा देवी, प्रवीण शर्मा, सतीश ठाकुर, राधा शर्मा, प्रेमचंद, कृष्णलाल, शीला देवी, जीतराम शर्मा, हरिराम, बृजलाल, लता कौशल, लच्छीराम, धनी राम पाल, संजीव कुमार, मीरा देवी, देवराज, नीम चंद, हेतराम, नरपत ठाकुर, हिम्मत सिंह, रमेश, चरणजीत, प्रेम लाल, राम किशन, रणजीत, राजू ठाकुर, धर्म चंद और अशोक कुमार को शामिल किया गया है।

मंडल अध्यक्ष राजेश महाजन ने कहा कि यह कार्यकारिणी भाजपा के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page