ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- उपमण्डल अर्की के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय जघून को नई दिशा देने का संकल्प लेकर सेवानिवृत्त आर्मी अधिकारी और ग्राम पंचायत जघून के उप प्रधान कली राम ठाकुर तथा सेवानिवृत्त जल शक्ति विभाग अधिकारी दिला राम ठाकुर ने लिया। वार्षिक परीक्षा परिणाम और शिक्षा संवाद के अवसर पर आयोजित समारोह में दोनों ने विद्यालय को गोद लेने की घोषणा की।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/12/img-20241231-wa00237061458191547228420-1024x454.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/12/img-20240423-wa00258180193676535352197-1024x682.jpg)
इस अवसर पर कली राम ठाकुर और दिला राम ठाकुर ने शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए घोषणा की कि पहली से आठवीं कक्षा तक ए ग्रेड में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को 500 रुपये प्रति छात्र पुरस्कार राशि दी जाएगी। बी ग्रेड में उत्तीर्ण छात्रों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने विद्यालय में नामांकन बढ़ाने और शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/12/screenshot_2024-10-16-08-28-16-70_2c541ed6e62ef762723ac4c81ea52bd13268473890947148261.jpg)
दोनों अधिकारियों ने कहा कि विद्यालय के चहुमुखी विकास के लिए वे हर प्रकार की सहायता प्रदान करेंगे। उनका उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
विद्यालय प्रभारी और विद्यालय प्रबंधन समिति ने इस सराहनीय पहल के लिए दोनों अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और समारोह में उनका सम्मान किया। इस दौरान स्थानीय पंचायत प्रधान अमिता ठाकुर ने भी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई और इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक कदम बताया।
यह पहल न केवल विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाएगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को सुधारने का भी कार्य करेगी।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/12/img-20240712-wa00587760455022641535323-1024x426.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/12/img-20240712-wa00593040991245198730742.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/12/img-20240712-wa0060548627771317838367.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/12/img-20241209-wa00635298925599746326419.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/12/screenshot_2024-05-21-07-33-51-89_2c541ed6e62ef762723ac4c81ea52bd12040767397303311658040051191329413162.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/12/img-20240819-wa00334552124463613297505.jpg)
![LIC](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20220127_210155-2.jpg)