![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/08/img-20240828-wa00278905394445750953408-1024x478.jpg)
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रीय स्तर पर 28 अगस्त को प्रत्येक साल वीरांगना अमृता बलिदान दिवस को राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के रूप में मनाता है। इसी क्रम में राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस को भारतीय मजदूर संघ दाड़लाघाट (अंबुजा सीमेंट कर्मचारी संघ) के सदस्यों द्वारा पौधा रोपण कर मनाया गया।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/08/screenshot_2024-05-21-07-33-51-89_2c541ed6e62ef762723ac4c81ea52bd12040767397303311657531361672076204354-1024x771.jpg)
इस मौके पर अंबुजा सीमेंट कश्लोग व माइनिंग एरिया में आम,आंवला,नीम एवं पीपल आदि के 100 पौधे रोपित किए गए। दाड़ला इकाई के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा है कि वृक्षों की रक्षा हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष टेकचंद,राष्ट्रीय कार्यकारिणी महामंत्री ओम प्रकाश,उपाध्यक्ष रूपलाल,महामंत्री नरेश कुमार ठाकुर सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/08/img-20240819-wa00337538865082531150906.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/08/img-20240712-wa00607322919045346301772-300x93.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/08/img-20240712-wa00586292183266563012318-1024x426.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/08/img-20240712-wa00617492592288413740593-1024x279.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/08/img-20240712-wa00596073534611957023304-1024x449.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/08/img-20240712-wa0057661669026072227952-658x1024.jpg)
![LIC](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20220127_210155-2.jpg)