ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-राजकीय उच्च विद्यालय मंगरुड में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। विद्यार्थियों ने अलग-अलग सदनों से भाषण प्रतियोगिता के रूप में चंद्रयान-3 की चुनौतियां,सफलता और उपलब्धियां पर अपने विचार रखे।
विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन को लेकर बच्चों को चंद्रयान-3 की वीडियो भी दिखाई गई और प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में लक्ष्मी बाई सदन ने प्रथम स्थान,राजगुरु सदन ने दूसरा स्थान और भगत सिंह सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रशिक्षित विज्ञान स्नातक नरेंद्र कटवाल ने क्विज मास्टर के रूप में कार्य किया। विद्यालय के मुख्याध्यापक एलआर ठाकुर ने इस दिवस के महत्व पर अपने विचार रखे और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने भारतीय वैज्ञानिकों और उनके योगदान पर भी प्रकाश डाला।