अर्की में श्रीमद्भागवत कथा का हो रहा भव्य आयोजन,, आज रही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- अर्की के वार्ड नंबर दो में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचक योगराज व्यासगद्दी से प्रतिदिन भगवान की लीलाओं का सुंदर वर्णन कर रहे हैं। कथा के चौथे दिन कंस के अत्याचारों और भगवान श्री कृष्ण के जन्म का वर्णन किया गया।


कथा स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां चारों ओर भक्तिमय माहौल और उल्लास का वातावरण था। कथा वाचक ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा को बड़े ही हर्षोल्लास और भावपूर्ण तरीके से सुनाया। जैसे ही भगवान के बाल रूप की झांकी कथास्थल पर आई, भक्तों ने जयकारों से भगवान श्री कृष्ण का भव्य स्वागत किया।


भगवान के जन्म के समय पर कीर्तन और भजनों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने भक्ति भाव से भाग लिया। इस कथा में अर्की सहित आसपास के गांवों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
कथा वाचक योगराज ने कंस के अत्याचारों का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि कैसे भगवान श्री कृष्ण ने अपने अवतार के माध्यम से धरती पर धर्म की पुनः स्थापना की। जैसे ही भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ, भक्तों ने उत्साहपूर्वक झूमते हुए उनके जन्म का स्वागत किया और कथास्थल में जयकारों की गूंज उठी। इस कथा के आयोजक प्रेमलाल, अनिता ,पवन धीमान सहित सभी ने बताया कि
श्रीमद्भागवत कथा का यह आयोजन रविवार को सम्पूर्ण होगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page