ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी दाड़लाघाट में लोगो को चिरकालिक इंतजार करने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने पर जनता में खुशी का माहौल है।

कांग्रेस कमेटी दाड़लाघाट ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि दाड़लाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं मिलने से लगभग 25 पंचायतों को इसका सीधा लाभ होगा। लोगों की लंबे समय से मांग थी जिसे अब पूरा कर दिया गया है। पंचायत कांग्रेस कमेटी दाड़लाघाट व समस्त जनता की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,मुख्य संसदीय सचिव व विधायक अर्की संजय अवस्थी का धन्यवाद किया गया है। पंचायत कांग्रेस कमेटी दाड़ला से ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर,पूर्व बीडीसी चेयरमैन,वर्तमान में बाघल लैंड लूजर ट्रक यूनियन के प्रधान जगदीश ठाकुर,दाड़ला कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज गौतम,पूर्व उपाध्यक्ष कांग्रेस राजेंद्र पंवर,लाला शंकर,एडीकेम परिवहन सभा प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला,कमलेश गौतम,प्रेम केशव,मनसा राम,पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता,सोहनलाल ठाकुर,इंद्र सिंह चौधरी,जय सिंह ठाकुर,जय शर्मा,सुरेंद्र वर्मा,अनिल गुप्ता,सुरेंद्र ठाकुर,बाबूराम शर्मा,तिलकराज गौतम सहित अन्य ने प्रदेश सरकार का जनता की तरफ से आभार जताया है।




