हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की पुण्यतिथि पर अभाविप ने किया नमन

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई शिमला द्वारा आज विश्वविद्यालय परिसर में हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री व हिमाचल निर्माता यशवंत सिंह परमार की पुण्यतिथि के उपलक्ष पर उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्रों, कर्मचारियों और अन्य लोगों ने डॉ. यशवंत सिंह परमार की याद में श्रद्धा सुमन अर्पित किये। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता गौरव ने अपने वक्तव्य में डॉ. परमार के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉक्टर परमार ने हिमाचल प्रदेश को अस्तित्व में लाने और विकास की आधारशिला रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और वे गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहे। गौरव ने कहा कि उनके जीवन से हमें अनेक सीखें मिलती हैं।

इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, और परमार जी आपके सपनों को साकार बना कर छोड़ेगे, प्रदेश के चप्पे चप्पे को खुशहाल बना कर छोड़ेंगे,,नारों के साथ कार्यक्रम को समाप्त किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page