अर्की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रूपसिंह ठाकुर ने अपने सहयोगियों सहित की घर वापसी

अर्की विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक पुनर्मिलन,, पूर्व पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की घर वापसी की दिशा में सकारात्मक कदम


ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- अर्की विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक वातावरण ने एक नया मोड़ लिया है। कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे पूर्व पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की घर वापसी की दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाया गया है। वीरवार को आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर और उनके सहयोगी कमल कौंडल व अमर का प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी और लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने सम्मानपूर्वक स्वागत किया।


रूप सिंह ठाकुर ने अपनी घर वापसी पर खुशी व्यक्त की और कहा कि वह पार्टी से आपसी मनमुटाव के चलते बाहर चले गए थे लेकिन अब वह फिर से पार्टी के साथ खड़े हैं। उन्होंने अर्की के विधायक और सीपीएस संजय अवस्थी के नेतृत्व में क्षेत्र के सर्वागीण विकास की सराहना की और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में हर पंचायत के बूथ से बढ़त दिलवाने का संकल्प व्यक्त किया।
यह घटनाक्रम विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि वर्ष 2021 में अर्की के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद हुए उप चुनाव में संजय अवस्थी को पार्टी उम्मीदवार बनाए जाने पर ठाकुर और उनके सहयोगियों ने पार्टी से किनारा कर लिया था। अब उनकी वापसी से पार्टी के भीतर एकता और सामंजस्य की नई उम्मीद जगी है।
अर्की विधानसभा क्षेत्र की जनता इस राजनीतिक पुनर्मिलन को देखते हुए आगामी चुनावों में एक नई दिशा की आशा कर रही है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page