ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- पिपलूघाट के गांव पथेड़ में एडवेंचर स्प्रेॉट्स क्लब सोखर द्वारा स्व विजय ठाकुर की याद में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। |
इसमें अर्की के वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेंद्र शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित किया और कहा कि खेलें हमारे मन को उत्साहित रखती है। उन्होंने कहा कि खेल से जंहा युवाओं का शारीरिक विकास के साथ बौद्धिक विकास होता है वंही युवा नशे से भी दूर रहते है।इस उपलक्ष्य पर सूरजपुर पंचायत प्रधान ओम प्रकाश शर्मा, अधिवक्ता भूपेंद्र किशोर शर्मा, पंचायत समिति सदस्य मनोहर लाल, किरपा राम, पंकज ठाकुर, केशव ठाकुर, भूपेंद्र कौशल व अन्य सभी स्थानीय युवा मौजूद रहे।