ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- चमत्कार युवक मंडल बुईला द्वारा रामलीला के 14 वें साल का आयोजन 27 अक्तूबर से किया जाएगा।

जानकारी देते हुए मंडल के सचिव कमलेश कमलेश ठाकुर ने बताया कि युवक मंडल बुईला हर वर्ष नवरात्रि के बाद से दीपावली से पूर्व रामलीला का आयोजन करता है।
गौरतलब बात है कि रामलीला में किरदार निभाने वाले अधिकतर युवा अभी 20 साल से भी कम आयु के है।
इस वर्ष युवक मंडल द्वारा 5 नवंबर को दशहरा उत्सव आयोजित किया जाएगा,जिसमें हिमाचली गायक व हास्य कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे
युवक मंडल की बैठक में क्लब प्रधान विक्की ठाकुर, उप प्रधान बॉबी ठाकुर,अमन ठाकुर, करण ठाकुर, पंकज ठाकुर, दिवेश ठाकुर और पियुश ठाकुर आदि मौजूद रहें।





