सभी पेंशनर्ज 1नम्बर से अपने जीवित प्रमाण पत्र बैंक में करवाएं जमा : रोशनलाल वर्मा

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज :- हिमाचल प्रदेश पेंशनर फेडरेशन अर्की के प्रेस सचिव रोशन लाल वर्मा ने सभी पेंशनरों से 1 नवम्बर 2023 से अपने जीवित प्रमाण पत्र बैंक में जमा करवाने का आग्रह किया है।

उन्होने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त अन्य राज्यों हरियाणा , दिल्ली पंजाब ,जम्मू कश्मीर सहित केंद्रीय पेंशनर ,भूतपूर्व सैनिक,डीपीओ ,बिजली विभाग आदि के पेंशनर अपना जीवित प्रमाण पत्र सम्बंधित बैंक जहाँ से वह अपनी पेंशन प्राप्त कर रहे है में जमा करवाये। वर्मा ने कहा कि यदि कोई पेंशनर अस्वस्थ हो या चलने फिरने असमर्थ हो तो वह अपने जीवित प्रमाण पत्र को किसी राज पत्रित अधिकारी ,इलाका पटवारी ,बैंक प्रबंधक से सत्यपित करवा कर दे सकता है । उन्होने पेंशनरों से आग्रह किया कि यदि उन्होने समय पर अपना जीवित प्रमाण पत्र नहीं दिया तो अगले माह की पेंशन अस्थाई तौर पर बंद हो सकती है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page