अर्की में चल रही रामलीला में दूर दराज के लोग दर्ज करवा रहे अपनी उपस्थिति।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- अर्की नगर पंचायत के ऐतिहासिक चौगान मैदान में चल रही रामलीला के आठवें दिन रामलीला का मंचन देखने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों से लोग पधारे । जिसमें उन्होंने अर्की रामलीला के मंचन की सराहना की । जानकारी देते हुए कलब के निदेशक ने बताया कि नये कलाकारों द्वारा अपना किरदार निभाने हुए दर्शकों को वहां पर बैठने के लिए मजबूर किया ।

उन्होने बताया कि इस दिन कार्यक्रम की शुरुआत मां नवदुर्गा वंदना से हुई। इस दौरान सुग्रीव द्वारा बाली को युद्ध के लिए ललकारना, अशोक वाटिका में हनुमान-सीता संवाद, हनुमान अक्षय कुमार युद्ध, रावण दरबार, मेघनाथ द्वारा हनुमान को अशोक वाटिका में जाकर ब्रह्मास्त्र के प्रयोग से पकडना, हनुमान-रावण संवाद, लंका दहन, रावण-विभीषण संवाद सहित अन्य दृश्य मंचित किये गए। इस दौरान डाॅ विशाल वर्मा ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की । कलब द्वारा उनहें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । उनहोंने अपनी ओर से 51सौ रूपये की राशि कलब को भें की । निशा गुप्ता वार्ड नंबर 4 को लक्की ड्रा निकलने पर चांदी का सिक्का क्लब द्वारा दिया गया । नवें दिन रामलीला क्लब दवारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी पुराने बस अड्डे के समीप देवताओं का स्वागत भजन-कीर्तन के साथ किया गया । इसके अलावा रामलीला के नवें दिन कार्यक्रम की शुरूआत विष्णु वंदना से हुई । इस दौरान विष्णु दरबार, राम की विभीषण से भेंट, राम द्वारा अंगद को लंका भेजना, अंगद रावण संवाद, रावण कुंभकरण संवाद, लक्ष्मण का मेघनाथ के साथ युद्ध में मूर्छित होना सहित अन्य मनमोहक भावविभोर दृश्य मंचित किये गए। इस दौरान सेवानिवृत्त सहायक अधिशाषी अभियंता सुरेंद्र शर्मा ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की ।

क्लब द्वारा मुख्यतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । उन्होने अर्की की विखयात रामलीला की गाथा के बारे में बताया कि पहले अर्की रामलीला क्लब द्वारा मंचित की जाने वाली रामलीला को देखने के लिए लोग दूर-दराज के सथानों से रात को लालटेन लेकर पहुंचते थे । मुख्यतिथि के अनुसार उस समय एंटरटेनमेंट का यही साधन हुआ करता था । दूर-2 तक बहुत कम स्थानों पर रामलीला का मंचन होता था । उन्होंने रामलीला क्लब का अपनी प्राचीन संसकृति को बनाए रखने के लिए आभार प्रकट किया व अपनी ओर से आयोजकों को राशि भेंट की । जानकारी देते हुए रामलीला क्लब अर्की के प्रधान अजय रघुवंशी ने बताया कि अर्की उप मंडल के ग्याना से संबंध रखने वाले हेतराम वर्मा जो कि अब शिमला में एक व्यवसायी है, ने 21हजार रूपये की राशि क्लब के लिए भेंट की । उन्होंने रामलीला क्लब अर्की की ओर से वर्मा का आभार प्रकट किया है। इस अवसर पर रामलीला क्लब अर्की के सभी सदस्य मौजूद रहे ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page