कुनिहार में ज़िला स्तरीय अंडर 19 लड़को व लड़कियों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता जारी।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय( छात्र )कुनिहार में जिला स्तरीय 19 वर्ष से कम आयु की लड़कों व लड़कियों की एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 10 अक्टूबर से जारी है। इस प्रतियोगिता में 53 विद्यालयों के लगभग 471 लड़के लड़कियां भाग ले रहे हैं।

12 अक्तूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र ठाकुर ने किया। जिला स्तरीय इस खेलकूद प्रतियोगिता के प्रभारी शेर सिंह है। मीडिया प्रभारी व डी पी ई राजकुमार पाल ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन 10 अक्तूबर को एथलीट्स के विभिन्न इवेंटों में लड़कों और लड़कियों के जो परिणाम रहे वह इस प्रकार है
गोला फैंक प्रतियोगिता में लड़कियों में गुंजन ठाकुर बी एल पब्लिक स्कूल कुनिहार ने पहला स्थान, दीक्षिता बी एल पब्लिक स्कूल कुनिहार ने दूसरा स्थान व प्रियांशी एस ए पी एस बद्दी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया लड़कों में नीतीश एस ए पी एस बद्दी ने पहला स्थान ,नितिन वी आर पी एस बद्दी ने दूसरा स्थान व प्रीत चौधरी रा व मा वि जोगो ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में लड़कों में लक्ष्य आर्यन पब्लिक स्कूल झिडीवाला ने पहला स्थान, माणिक जी एन एम पी एस जगातखाना ने दूसरा स्थान व साहिल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजैहरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। राजकुमार पाल ने कहा कि लड़कियों में तनुप्रिया नवयुवक चेतना पब्लिक स्कूल देवली ने पहला स्थान ,यामिनी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर ने दूसरा स्थान व उमा एन पी एस धुन्धन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाला फैंक प्रतियोगिता में लड़कियों में काजल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चण्डी (सोलन) ने पहला स्थान, काजल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बढलग ने दूसरा स्थान व जैस्मिन एस पी एस वरुना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर रेस में लड़कों में आयुष राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चण्डी (सोलन) ने पहला स्थान, सागर एस वी एस कृपालपुर ने दूसरा स्थान व अमरीश एस ए पी एस बद्दी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में स्थानीय विद्यालय के डी पी ई श्री महेंद्र राठौर व विभिन्न विद्यालयों से आए डी पी ई व पीईटी भाग ले रहे हैं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page