कांग्रेस सरकार का अब तक का कार्यकाल असफल, जनविरोधी नीतियों को लेकर भाजपा कल शिमला में करेगी धरना प्रदर्शन,, रत्नपाल।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:-भाजपा के सोलन जिला अध्यक्ष रत्नसिंह पाल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को 10 महीने पूरे हो चुके हैं और अभी तक सरकार पूरी तरह से फेल है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जन आकांक्षाओं और अपेक्षाओं की विपरीत चल रही है। जब से यह सरकार सत्ता में आई है तब से हिमाचल प्रदेश में विकास की गति पर विराम लग चुका है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश में विकास को पंख लगाए थे, इसके विपरित कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही उन पंखों को काट दिया है। रत्न पाल ने कहा कि कांग्रेस की दुःख की सरकार ने हिमाचल प्रदेश में 1000 से ज्यादा संस्थान बंद किए है, कानून व्यवस्था चरमराई हुई है और पूर्ण रूप से कानून व्यवस्था नियंत्रण से बाहर है। चंबा हत्याकांड, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार जैसी शर्मनाक घटनाएं हो रही है जबकि यह सरकार मौन है। उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल छलावे की सरकार है।

चुनाव से पहले तो कांग्रेस के नेता बड़े-२ वायदे कर रहे थे पर 10 महीने बीत जाने पर भी ये चुनावी वायदे केवल मात्र झूठ का पुलिंदा ही साबित हुए है। उन्होनें कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर भाजपा 25 सितंबर को विशाल धरना प्रदर्शन शिमला के अंबेडकर चौक विधानसभा पर करने जा रही है। पाल ने कहा कि 10 महीने का कांग्रेस सरकार का कार्यकाल अव्यवस्था भरा रहा है, हिमाचल प्रदेश में महंगाई बढ़ी है, सीमेंट के दाम दो बार बढ़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि अभी विधानसभा में स्टांप ड्यूटी को 10 गुना बढ़ाने का प्रस्ताव लाया गया है। यह सरकार हिमाचल प्रदेश के गरीब लोगों के बारे में नही सोच रही है और लोगों के लिए यह सरकार केवल मात्र बोझ डालने का कार्य कर रही है। अगर केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश को मदद ना मिलती तो हिमाचल प्रदेश की परिस्थितियों और कठिन होती। ऐसा प्रतीत होता है की हिमाचल प्रदेश में अहंकारी राज चल रहा है और इस अहंकार को तोड़ने के लिए भाजपा कल शिमला में विशाल धरना प्रदर्शन करने जा रही है जिसमें जिला सोलन से भी लगभग 5 हजार कार्यकर्ता भाग लेगें।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page