ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत हाटकोट में प्रधान जगदीश अत्री की अध्यक्षता में “मेरी मिट्टी मेरा देश” अभियान के अंतर्गत पेयजल स्त्रोत खटनाली के करीब बीएल सेंट्रल सीनियर सैकेंडरी स्कूल कुनिहार के अध्यापकों एवं छात्रों के सहयोग से पौधारोपण कार्य किया गया।

इस पौधरोपण कार्य मे हाटकोट पंचायत के उप प्रधान रोहित जोशी, वार्ड सदस्यों पूजा, बिमला, रक्षा, संजय, प्रदीप पूरी, तेजिन्द्र सिंह तथा विद्यालय के अध्यापकगण पूनम व अमर देव ने भी भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजाति के 75 स्थानीय पौधों का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान द्वारा उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों, अध्यापकगणों व छात्र-छात्राओं को केंद्र सरकार के “मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान” के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई कि इस अभियान अवधि के दौरान किस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाना है तथा “हमारी भावी पीढ़ी- हमारा भविष्य” विद्यार्थी वर्ग के सहयोग से हर अभियान की सफलता संभव है क्योंकि उनके अन्दर रचनात्मकता स्वाभाविक तौर पर होती है।





