बढ़ चढ़ कर करें सभी मतदान : मनोहरलाल शर्मा


ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- मानव कल्याण समिति अर्की की बैठक प्रधान मनोहर लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।


बैठक में सदस्यों ने सभी से विधानसभा चुनाव में बढ़ चढ़ कर मतदान करने का अनुरोध किया । समिति के संस्थापक डॉ संत लाल शर्मा ने कहा कि यह अवसर पांच वर्ष में केवल एक बार आता है, अतः सभी की को अपने विवेक का उपयोग करते हुए मतदान अवश्य करना चाहिए ।


बैठक की जानकारी देते हुए सचिव राजेश कपाटिया ने बताया की समिति अपना वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह चार दिसंबर को अर्की में आयोजित करेगी। समिति हर वर्ष यह समारोह आयोजित करती है, जिसमें बोर्ड की परीक्षाओं में तहसील स्तर पर अव्व्ल रहने वाले सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाता है तथा साथ ही राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर नाम अर्जित करने वाली अर्की क्षेत्र की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाता है। सत्र 2021-22 सरकारी स्कूलों में तहसील स्तर पर की मैट्रिक की परीक्षा में 685 अंक लेकर चंडी स्कूल की मीनाक्षी व अर्की के पूरव गुप्ता प्रथम, धुंदन के विवेक 673 अंक द्वितीय तथा बवासी की प्राची 669 अंक अर्जित कर तृतीय स्थान पर रही है।

इसी तरह जमा दो में 484 अंक लेकर मांगू स्कूल की रवीना प्रथम, इसी स्कूल से सोनू 482 अंको के साथ द्वितीय व चंडी की हर्षिता 481अंक प्राप्त कर तृतीय रहीं हैं। समिति के प्रथम सचिव स्व० श्री भवेशी राज शर्मा की पुण्य स्मृति में आशा शर्मा द्वारा कन्याओं के लिए घोषित पुरस्कारों के लिए जमा दो वर्ग में अर्की स्कूल की छात्राओं तक्षिता 474 अंक, सिमरन व अक्षाली 470 अंक तथा मैट्रिक वर्ग में कुनिहार की श्रुति 668 अंक व सूरजपुर की तमन्ना 663 अंक का चयन किया गया है।

इस वर्ष क्षेत्र के जाने माने लेखक श्री अमर देव अंगिरस व हिमाचल पुलिस बैंड ‘ हारमनी ऑफ पाइन्स ‘ के अर्की क्षेत्र के कृतिका तंवर, दिलीप व हितेश भारद्वाज को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। समिति जल्द ही इन सभी प्रतिभाओं से सम्पर्क करेगी। बैठक में ओपी शर्मा व रोशन लाल वर्मा समेत कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page