ब्युरो,दैनिक हिमाचल न्यूज:-अखिल भारतीय हरिजन लीग शाखा अर्की की मासिक बैठक एवं चेतना शिविर अध्यक्ष चुनी लाल बंसल की अध्यक्षता में घड़याच में आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश लीग के महासचिव लेख राम कायथ ने शिरकत की।

इस मौके पर अखिल भारतीय हरिजन लीग शाखा अर्की द्वारा मुख्य अतिथि लेख राम कायथ व परमानंद बंसल को शॉल देकर सम्मानित किया गया।महासचिव संतराम पंवर ने कहा कि चेतना शिविर से समाज के लोगों में जागरूकता आई है।उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हरिजन समाज के लोगों पर समाज में हो रहे भेदभाव के ऊपर भी चर्चा की गई।

पदाधिकारियों ने समाज में एक साथ रह रहे लोगों के साथ प्रेम व भाईचारे का सन्देश दिया तथा राष्ट्र पिता महात्मा गांधी द्वारा स्थापित इस लीग के नियमानुसार चलने पर संकल्प लिया।सभा के पदाधिकारियों ने भी सदस्यों से अपील की कि हर पंचायत स्तर पर अखिल भारतीय हरिजन समाज सभा की इकाइयां स्थापित की जाएगी,ताकि समाज में रहने वाले प्रत्येक हरिजन समाज के सदस्य को अपने अधिकारों के बारे जागरूक किया जा सके।

इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश चंद भाटिया,उपाध्यक्ष संतलाल गुलाटी,सह सचिव प्रेमचंद धीमान,सूचना एवं प्रचार अधिकारी नरपत राम वर्धन,मुख्य सोशल मीडिया अधिकारी राजेंद्र कुमार,सह अधिकारी दिलाराम चंदेल,कार्यालय अधिकारी मंसाराम,कोटलू पंचायत के अध्यक्ष मस्तराम बंसल,डुमैहर पंचायत के अध्यक्ष मस्तराम शांडील,मुख्य सदस्य अमर देव भाटिया एवं समोग पंचायत से लेख राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


