ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) दाड़लाघाट के समीप झरना के बैंकों हाॅल में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा अर्की का किसान सम्मेलन,अर्की मंडल किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगदीश शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।सम्मेलन के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हुकम सिंह बैंस रहे।अध्यक्ष जगदीश शुक्ला ने सम्मेलन में आए सभी गणमान्य लोगों,किसानों, विभिन्न पंचायतों से आए प्रधानों,उपप्रधानों महिला मंडल तथा किसानों का स्वागत किया।सम्मेलन को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल,पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा,मंडल अध्यक्ष देवेंद्र उपाध्याय संबोधित करते हुए अपने विचार सांझा किए।किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह बैंस किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हर किसान अपने खेतों की ओर रुख करें क्योंकि ऐसा करने से अधिकांश भूमि उजाड़ पड़ रही है,इसी प्रकार उन्होंने पशुओं में फैल रही लंपी नामक बीमारी पर काबू पाने के लिए सरकार का धन्यवाद भी किया।इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर प्रदेश के उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल,पूर्व विधायक गोविंदराम शर्मा अर्की मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय,अर्की मंडल में प्रवासी प्रभारी राजेंद्र व्यास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय नंद शर्मा,ओपी गांधी,अर्की मंडल विस्तारक सुनील डोगरा,जिला सचिव राकेश गौतम,जिला परिषद सदस्य आशा परिहार व हीरा कौशल,जिला उपाध्यक्ष कला ठाकुर,महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना भारद्वाज,अर्की युवा मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर,एससी मोर्चा अध्यक्ष संतराम,धनीराम चौहान,ओम प्रकाश गांधी,प्रेम लाल शर्मा,सुनीला,वंदना,कैप्टन हीरालाल,जय नंद,पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया,उप प्रधान हेमराज ठाकुर,पंचायत प्रधान बरायली रीता शर्मा,उप प्रधान कृष्ण चंद्र भट्टी,पंचायत प्रधान रोड़ी रीना शर्मा तथा सभी किसान प्रहरी व किसान सम्मान निधि के लाभार्थी व मंडल,जिला,प्रदेश के पदाधिकारी किसान मोर्चा के दायित्व वान कार्यकर्ता मौजूद रहे।



